होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News :  राजधानी के बालिका सुधार गृह से चार नाबालिग लड़कियां फरार 

Bhopal News :  राजधानी के बालिका सुधार गृह से चार नाबालिग लड़कियां फरार 

भोपाल।  राजधानी भोपाल से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां बालिका सुधार गृह से चार नाबालिग बालिकाएं खिड़की तोड़कर भाग गई। प्रशासन के द्वारा कई घंटों की खोजबीन के बाद बालिका सुधार गृह प्रशासन द्वारा कमला नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला राजधानी भोपाल के नेहरू नगर इलाके के बालिका सुधार गृह का है। जहां सोमवार को बालिका सुधार गृह से चार लड़कियों के भागने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार चारो लड़किया नाबालिग है। जिनकी उम्र लगभग 16 से 17 के बीच है। इन सभी को लगभग छह महीने पहले यहाँ लाया गया था। तीन लड़कियां भोपाल की है जबकि एक को विदिशा से लाया गया था। 

वहीं पुलिस के अनुसार लड़कियों के गायब होने की सुचना मिलते ही उनकी खोज शुरू हो गई थी। खोज में पता चला कि ये सभी लड़कियां टूटी हुई खिड़की से भाग निकली है। दिन भर उन्हें ढूंढने के बाद शाम को कमला नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
 


संबंधित समाचार