रिपोर्टर - नौशाद अहमद
सूरजपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। इसी के साथ ही भाजपा नेत्री भरतपुर सोनहत से विधायक रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह को जिला पंचयात सदस्य प्रत्याशी के लिए भाजपा का समर्थन नहीं मिलने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा के साथ साथ रेणुका सिंह पर चुटकी ली है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि यह उनके पार्टी का आतंरिक मामला है पर में कहने से संकोच नहीं करूँगा कि रेणुका जी के साथ अन्याय हुआ है। केंद्रीय मंत्री से लाकर विधानसभा चुनाव लड़ाया और मुख्यमंत्री की बात तो छोड़िए मंत्री तक नहीं बनाया। अब उनकी बेटी को भी समर्थन नही दिया। यह उनका अंदरूनी मामला है पर रेणुका सिंह के साथ ग़लत हुआ है।