होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Flower Farming: फूलों में लंबे समय तक निखार लाने के लिए करें ये काम, देखें कैसे रखना पड़ता है ध्यान

Flower Farming: फूलों में लंबे समय तक निखार लाने के लिए करें ये काम, देखें कैसे रखना पड़ता है ध्यान

Flower Farming: इंसानों के लिए जिस तरह सोना जरुरी है उसी तरह पेड़ पौधों और फूलों को भी सोना जरूरी है इंसानों की तरह ये भी कई बार अलग अलग कारणों से पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। नींद पूरी नहीं होने पर इंसानों की तरह ही इन फूलों की भी सेहत और चमक बिगड़ने लगती है। इस मामले में गुलाब के फूल का बड़ा ख्याल रखना पड़ता है। खासतौर पर लोग गुलाब की बड़े पैमाने पर खेती करते हैं और यही उनकी कमाई का जरिया है। 

Flower Farming: आज हम इसी गुलाब के फूलों की खेती से जुडी कई महत्वपूर्ण बातें बताएंगे जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती है। अगर आप गुलाब के फूलों की खेती से जुड़े हुए हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि फूलों के राजा गुलाब को सुलाना जरूरी होता है। अगर इसको सुलाया नहीं जाये तो इस राजा की खूबसूरती बिगड़ सकती है। गुलाब को फूलने के लिए नियमित रूप से उसकी देखभाल जरूरी है। बिहार के मुंगेर इलाके में कई किसान आज भी गुलाब की खेती करते हैं। यहां 20 से ज्यादा प्रजाति का गुलाब का पौधा लगाया जाता है।

इसे भी पढ़ें...सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है ये फल, अचार और मुरब्बे दोनों के लिए होता है उपयोग 

अब बात करते हैं इसको सुलाने की तो अच्छी फसल के लिए इसे सुसुप्त अवस्था में डालना जरूरी है। करीब 40 वर्षों से इसकी खेती करने वाले किसानों ने बताया कि इसकी फसल को देखभाल की बहुत आवश्यकता होती है। 

ये पौधे बैंगलोर, पुणे और वाराणसी जैसी जगहों से लेकर मुंगेर में लगाए गए हैं। गुलाब की कई प्रजाति मोनालिसा , लव , ताजमहल , कोलकाता 300 , रेड इंक्यूशन, व्हाइट सक्सेस , आबरा का डबरा और  HD जैसे प्रजाति के गुलाब यहां लगाए जाते हैं।  

बारिश के बाद यानि सितम्बर के महीने में इसे सुसुप्त अवस्था में भेजना बहुत जरूरी होता है। कभी कभी जरूरत पड़ने पर केमिकल के माध्यम से भी गुलाब के पौधे को सुसुप्त अवस्था यानि सुलाने वाली अवस्था में भेजना पड़ता है। जब तक इसे नहीं सुलायेंगे इसमें अच्छा फूल नहीं मिल पायेगा। 

नवम्बर के महीने में इसकी छंटाई होती है फिर इसमें अच्छे से खाद डाला जाय। दिसंबर में इसमें फूल निकलना शुरू हो जायेगा। इसकी देखभाल बारिश के मौसम के बाद शुरुआत में ही इसकी छंटाई कर दें।  बसंत ऋतु में जब गुलाब सुप्त अवस्था में हो तो कोशिश करें तभी इसकी छंटाई करें।  

गुलाब के पौधे को खिलने के लिए भरपूर मात्रा में धुप की जरूरत होती है।  इसे कम से कम 6 घंटे रोज धुप में रखें।  हर महीने इसमें सही मात्रा में खाद डालें जो आपके पौधे को पनपने में मदद करेगा। 


संबंधित समाचार