होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गर्मी से महिला मजदूर की पहली मौत: नर्सरी में काम करते समय हुई बेहोश...

गर्मी से महिला मजदूर की पहली मौत: नर्सरी में काम करते समय हुई बेहोश...

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भीषण गर्मी का कहर से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतक महिला मनेरगा के तहत अहेरी नर्सरी में काम करती थी। काम करते समय महिला अचानक चक्कर खाकर गिर गई थी। मामला नंदिनी थाने क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का नाम भद्रा बाई है। जनपद सदस्य भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि, महिला का रजिस्ट्रेशन मनरेगा मजदूर के रूप में है। वो अहिरी गांव में उद्यानिकी विभाग के तहत संचालित नर्सरी में काम करने गई थी। महिला मंगलवार को दोपहर में नर्सरी तैयार कर रही थी। इसी समय उसे चक्कर आौर वह बेहोश होकर गिर गई। महिला के बेहोश होते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने महिला को उठाया। इसके बाद उसे उहिरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पति-पत्नी मजदूरी करके पालते थे अपना पेट

महिला के पति लखन ठाकुर ने कहा कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। बुजुर्ग होने के बाद भी दोनों पति-पत्नी मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। उसकी पत्नी रोज की तरह नर्सरी में पौधा तैयार करने गई थी। गर्मी इतनी अधिक थी की उसकी जान चली गई। पति ने कहा उसकी पत्नी की मौत से उसके बुढ़ापे का सहारा छिन गया। 


संबंधित समाचार