होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shabnam Mausi : पूर्व विधायक किन्नर शबनम मौसी पर फिर एफआईआर दर्ज, जानिए क्यों 

Shabnam Mausi : पूर्व विधायक किन्नर शबनम मौसी पर फिर एफआईआर दर्ज, जानिए क्यों 

Shabnam Mausi : मध्यप्रदेश और देश की पहली किन्नर पूर्व विधायक शबनम मौसी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। शबनम मौसी के खिलाफ अनूपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। किन्नर शबनम मौसी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपी में मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले शबनम मौसी पर ऑटो चालको से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार किन्नर शबनम मौसी ने अपनी पिस्टल पुलिस थाने में जमा नहीं की थी। पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में शबनम मौसी के खिलाफ धारा-188 एवं 29, 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू की गई थी जिसके तहत पुलिस ने शस्त्रधारियों को आचार संहिता तक अपने शस्त्र जमा करने का नोटिस जारी किया था, लेकिन शबनम मौसी ने अपनी पिस्टर जमा नहीं की थी। शबनम मौसी को पुलिस ने नोटिस भी दिया था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने लापरवाही बरतते अपनी पिस्टल जमा नहीं की, जिसके चलते अनूपुर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
 


संबंधित समाचार