होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Crime : बच्चों को पिलाकर तालाब में फेंका, फिर पिता ने खुद पिया जहर, मासूमों की मौत

MP Crime : बच्चों को पिलाकर तालाब में फेंका, फिर पिता ने खुद पिया जहर, मासूमों की मौत

रतलाम। हाल ही में उज्जैन से केस समने आया थआ कि एक मां ने अपने दो बच्चों को आत्महत्या किए जाने पर मजबूर किया था। अब रतलाम से केस सामने आया है जिसमें एक पिता ने अपने दो बच्चों को जहर देकर मार दिया है। हालांकि इस केस में पिता ने भी जहर पी लिया था, लेकिन उसकी मौत फिलहाल नहीं हुई है। आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया था। फिलहाल पिता का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि इस व्यक्ति ने अपने बच्चों को जहर देकर पानी के गड्ढे में फेंक दिया था, तो उनकी जान नहीं बचाई जा सकी है। पिता भी अस्पताल में गंभीर बताया जा रहा है। 

पिता ने दिया जहर

जानकारी के मुताबिक मामला रतलाम जिले के जावरा के लालाखेड़ा गांव का है। जिसमें एक पिता ने अपने दो बच्चों को जहर देकर पानी के गड्ढे में फेंक दिया है। जिससे दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है। पिता ने स्वयं भी जडहर पी लिया था जिससे उसे भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। बताया जा रहा है कि पिता ने अपने बच्चों के जहर देने के बाद खुद जहर पिया था। पिता द्वारा अपने बड़े भाई को जहर पीने के बाद इस मामले के बारे में उसने खुद जानकारी दी थी। पास के लोगों ने व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया था। जहां इसका इलाज कराया जा रहा है।

ससुराल में रह रहा था युवक 

इस कुकृत्य को करने वाले पिता की उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है जिसका नाम आशीष पिता गोवर्धन है। जो ग्राम उमरनी का निवासी बताया जा रहा है। आशीष शादी के बादसे ही अपने ससुराल में रहकर मजदूरी का काम किया करता था। इसने अपने दो बच्चों 6 साल के कार्तिक और 8 साल के वासुदेव को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद उसने खुद भी जहर पी लिया था। आस पास से गुजरते लोगों द्वारा इसे अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां इसका इलाज कराया जा रहा है। यहां हालत खराब होने के चलते पिता को मेडिकल कॉलेज रतलाम में रेफर किया जा चुका है। पुलिस इस मामले को पारिवारिक विवाद के रूप में देख रही है। साथ ही इस मामले में पुलिस काहना है कि बच्चों की मौत जहर या डूबने से हुई इस बारे में कहा जाना मुश्किल है। इस बारे में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ जवाब नहीं दे रही है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, मामले के बारे में पता चलते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 
 


संबंधित समाचार