होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

झूठी गिरफ्तारी पड़ी उर्फी जावेद को भारी, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

झूठी गिरफ्तारी पड़ी उर्फी जावेद को भारी, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार उर्फी ने publicity का अलग ही तरीका निकाला जो उन्हें काफी भारी पड़ता नजर आ रहा है | दरअसल, उर्फी ने हाल ही में अपना एक फेक अरेस्ट वीडियो बनाया था। इस वीडियो में अभिनेत्री को अतरंगी और छोटे कपड़ों के लिए पुलिस गिरफ्तार करके थाने ले जा रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Inhnews24x7 (@inhnews24x7)

 

मुंबई पुलिस ने फर्जी गिरफ्तारी वीडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने के आरोप में शुक्रवार को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर उर्फी जावेद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कहा, 'अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा कथित तौर पर एक महिला को गिरफ्तार किए जाने का वायरल वीडियो सच नहीं है - प्रतीक चिन्ह और वर्दी का दुरुपयोग किया गया है।' पुलिस ने आगे कहा, 'फेक वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।' आगे की जांच जारी है, फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन भी जब्त कर लिया गया है।'


संबंधित समाचार