होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नकली पुलिस गिरफ्तार: पुलिस बनकर ग्रामीणों से करता था अवैध वसुली और जमाता था धौंस...

नकली पुलिस गिरफ्तार: पुलिस बनकर ग्रामीणों से करता था अवैध वसुली और जमाता था धौंस...

राजा शर्मा, डोंगरगढ़: छत्तीसगढ़ राज्य के राजनादगांव जिले के डोंगरगढ़ में एक 26 साल का युवक नकली पुलिस बनकर अवैध वसुली करता था। बताया जा रहा है कि ग्राम बोरललाव नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवम् महाराष्ट्र बॉर्डर होने की वजह से मौके का फायदा उठाता रहा। आखिर कार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। मामला बोरतलाव थाना क्षेत्र का है।   

मिली जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ से 14 किलोमीटर दूर ग्राम बोरतलाव क्षेत्र में गुप्तेश्वर उर्फ टिल्लू तिवारी उम्र 26 वर्ष थाना गातापार जिला के. सी. जी. के ग्राम चगुर्दा का रहने वाला युवक पुलिस की वर्दी पहन कन्धे में 2 स्टार लगा कर ग्रामीणों को चमका कर अवैध वसूली करने का काम कर रहा था। इसकी सूचना मुखबिर के जरिए से बोरतलाव थाना प्रभारी मिलन सिंह को मिली। एक व्यक्ति पुलिस के चितकबरे ड्रेस में दो स्टार लगाकर ग्राम बोरतलाव आबकारी नाका के पास धुम रहा है। 

आरोपी लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली कर रहा है। सूचना तस्दीक पर थाना प्रभारी और स्टाफ मौके पर पहुंचकर देखा काफी लोग खडे थे।  एक व्यक्ति पुलिस की चितकबरे रंग की वर्दी पहने तथा कंधे पर दो-दो स्टार लगाये हुये मिला। इसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना आरोप स्वीकार किया। आरोपी के ऊपर वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।


संबंधित समाचार