होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Esha Deol Separation: 12 साल बाद टूटी ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी

Esha Deol Separation: 12 साल बाद टूटी ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी

दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल  सुर्ख़ियों में बनी हुई है। पिछले कुछ समय से ईशा और उनके पति भरत तख्तानी की  शादी के टूटने की अटकलें लगाई जा रही थी । मंगलवार  को ईशा ने इस खबर की पुष्टि कि है।दोनों ने अपनी 12  साल की शादी को तोड़ दिया है। इसकी जानकारी कपल्स ने अपना एक स्टेटमेंट जारी कर दिया है। 

12  साल कि शादी टूटी 

ईशा और भरत ने  एक बयान जारी कर इस बात कि जानकारी दी है कि दोनों अब अलग हो गए है। आपको बता दे कि इनकी शादी १२ साल  बाद टूट गई है। कपल्स ने 29  जून ,2012  में  बिना किसी तामझाम के साधारण तरीके से शादी किया था।  दोनों की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी।  ईशा कि दो  प्यारी  बेटियां है राध्या और मियारा । सोशल मीडिया पर ईशा पति के साथ तस्वीरें साझा किया करती थीं, लेकिन अब दोनों के बीच पहले जैसा कुछ भी नहीं रहा है। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।  मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दोनों ने इस बात की पुष्टि की है। कपल ने संयुक्त बयान भी जारी किया है। इस खबर ने लोगों को काफी हैरान कर दिया है। ईशा और भरत ने  अपने स्टेटमेंट में कहा है, "हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से, हमारे बच्चों का सर्वोत्तम हित और कल्याण हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और रहेगा। हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी निजता का सम्मान किया गया है। ''  

पहले ही फैली थी अफवाह 

ईशा देओल और भरत अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है। दोनों कि साथ कि तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती थी। ईशा रेडिट एप पर तस्वीर साझा किया करती थी लेकिन कुछ समय से एक्ट्रेस ने ऐसा करना बंद कर दिया था। जिसके बाद से एक यूजर ने 17  जनवरी को  अपनी एक पोस्ट में इस बात का दावा किया  था कि ईशा और भरत अलग हो गए है। यही कारण है कि दोनों अब  सार्वजानिक रूप से नजर नहीं आते है।  अब यूजर कि बात भी सही साबित हुई है।  दोनों आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग हो गए  हैं। ऐसे में हर किसी के जेहन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ये प्यारी जोड़ी क्यों अलग हो रही है। शादी टूटने की वजह भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स बताया जा रहा है।  


संबंधित समाचार