होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

EOW और ACB ने रानू, समीर, सौम्या के खिलाफ दर्ज की नई FIR: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की धाराओं पर एफआईआर, जानिए किसके पास कितनी संपत्ति...

EOW और ACB ने रानू, समीर, सौम्या के खिलाफ दर्ज की नई FIR: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की धाराओं पर एफआईआर, जानिए किसके पास कितनी संपत्ति...

रायपुर- ईओडब्ल्यू और एसीबी ने तीन नई एफआईआर दर्ज की है। निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई और निलंबित राप्रसे अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत यह मामले दर्ज हुए हैं। तीनों के खिलाफ अलग-अलग मामले में एफआईआर दर्ज हुई है।

रानू साहू पर चार करोड़ रुपए की अचल संपत्ति खरीदने का आरोप:

रानू साहू पर वर्ष 2015 से 2022 तक करीब चार करोड़ रुपए की अचल संपत्ति स्वयं के नाम से और पारिवारिक सदस्यों के नाम से खरीदने का आरोप है। जबकि उनके सेवा में आने के बाद से 2022 तक का कुल वेतन 92 लाख रुपए बताया गया है। 

समीर बिश्नोई के पास 5 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति

समीर बिश्नोई की बात की जाए तो उनके पास साल 2010 से 2022 तक का कुल वेतन 93 लाख रुपए है। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति गोधरा के नाम से 5 करोड़ रुपए की कई अचल संपत्ति ले रखी है। जो उनके वेतन से 500 गुना अधिक है। 


 सौम्या के यहां 9 करोड़ 20 लाख रुपए की अचल संपत्ति: 

बता दें, ईओडब्ल्यू ने सौम्या चौरसिया और उनके परिवार के नाम 9 करोड़ 20 लाख रुपए की 29 अचल संपत्ति होने की पुष्टि की है। इधर, रानू साहू पर साल 2015 से 2022 तक करीब चार करोड़ रुपए की अचल संपत्ति खुद के नाम से और पारिवारिक सदस्यों के नाम से खरीदने का आरोप लगा है। जबकि उनके सेवा में आने के बाद से 2022 तक का कुल वेतन 92 लाख रुपए बताया जा रहा है। 


 


संबंधित समाचार