होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

POLITICAL NEWS : शत्रु ने संजय का किया समर्थन, बताया राजनीतिक बदले की भावना

POLITICAL NEWS : शत्रु ने संजय का किया समर्थन, बताया राजनीतिक बदले की भावना

पटना। बिहार के बड़े और TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा (Satrughan Sinha) ने आम आदमी पार्टी (Aap Party) के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) की ज़मानत (Bail) पर बयान (Statment) दिया है। बालीवुड़ अभिनेता और टीएमसी नेता शत्रुघन सिंहा ने इस मामले में ईशारों ही ईशारों में भाजपा पर निशाना साधा।

शत्रुघन सिंहा ने कहा कि मुझे लगता है कि ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था। प्रथम दिन से ही ये साफ दिख रहा था कि राजनीतिक बदले की भावना से संजय सिंह या बाकि लोगों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि एक आदमी निर्दोष होता है जब तक उसे गुनहगार साबित ना किया जा सके, संजय सिंह बहुत क्रांतिकारी नेता हैं।

आईना दिखाया

संजय सिंह के मुद्दे पर बात करते हुए शत्रुघन सिंहा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी एजेंसियों पर न केवल थप्पड़ लगाया है बल्कि समाज के उन लोगों को आईना भी दिखाया है जो बदले की भावना से ऐसा करते हैं। बता दें कि शत्रुघन सिंहा इससे पूर्व भाजपा में रहे हैं। भाजपा से अलग होने के बाद वह लगातार भाजपा पर हमला करते हुए नजर आते हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। इस मामले में इंड़ी गठबधंन और अन्य दलों के नेता भाजपा पर आरोप लगाते हुए निशाना साध  रहे हैं। संजय सिंह की जमानत मंजूर होने पर उनके अधिवक्ता का भी बयान आया है। संजय को अदालत ने किन शर्तों के साथ रिहाई दी है। इस पर अधिवक्ता की ओर से जानकारी साझा की गई है।
 


संबंधित समाचार