होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बजा चुनावी बिगुल: महाराष्ट्र, झारखंड के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान आज, 3.30 बजे EC की PC

बजा चुनावी बिगुल: महाराष्ट्र, झारखंड के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान आज, 3.30 बजे EC की PC

Assembly Election 2024: केंद्रीय चुनाव आयोग आज, 15 अक्टूबर, को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। इस संबंध में दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र विधानसभा, जिसमें कुल 288 सीटें हैं, का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है, जबकि 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 तक है। दोनों राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का भी होगा ऐलान:

Assembly Election 2024:  इसके अलावा, चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा करेगा। संभावना है कि ये चुनाव नवंबर के दूसरे हफ्ते में आयोजित किए जाएंगे, ताकि आगामी त्योहारों जैसे दिवाली, छठ और देव दीपावली के बीच कोई व्यवधान न पड़े।


 


संबंधित समाचार