होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ek ped maa ke naam अभियान में छात्रों और शिक्षकों ने किया पौधारोपण

ek ped maa ke naam अभियान में छात्रों और शिक्षकों ने किया पौधारोपण


इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान ek ped maa ke naam  के तहत रविवार को इंदौर के रेवती रेंज में 11 लाख पौधे लगाने का अभियान में इंदौर ने विश्व रिकॅार्ड अपने नाम किया।  “एक पेड़ मां के नाम”अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह,. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ,मंत्री तुलसीराम सिलावट,महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई लोगों ने पौध-रोपण किया। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से आह्वान किया था। कि पर्यावरण संरक्षण के लिये एवं अपनी धरती माता को हरा-भरा रखने के लिये एक पेड़ अवश्य लगाएं और इनकी रक्षा का संकल्प भी लिया। इंडेक्स समूह संस्थान,मालवांचल यूनिवर्सिटी,अमलतास यूनिवर्सिटी,माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों और डॅाक्टर्स के साथ 

छात्रों ने किया पौधारोपण 
कर्मचारियों ने एक हजार से अधिक की  संख्या में हिस्सा लिया। इस अवसर पर रेवती रेंज पर सब जोन 84 और 11 में इंडेक्स और अमलतास समूह छात्रों द्वारा पौधारोपण किया। इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया,वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया,मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॅा.संजीव नारंग के मार्गदर्शन में पौधारोपण किया गया। 24 घंटे की अवधि में सर्वाधिक वृक्ष लगाने का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश शासन के नाम बना। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्राप्त किया गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रमाण पत्र प्राप्त किया। 
 


संबंधित समाचार