होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

EK PED MAA KE NAAM : जंबूरी मैदान पर आज सीएम रोपेंगे पौधे, लोग भी कर सकेंगे पौधरोपण

EK PED MAA KE NAAM : जंबूरी मैदान पर आज सीएम रोपेंगे पौधे, लोग भी कर सकेंगे पौधरोपण

भोपाल। जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को एक दिन में 12  लाख पौधे लगाने का टारगेट रखा गया है। भोपाल में पौधरोपण का मुख्य कार्यक्रम जंबूरी मैदान पर सुबह 9 बजे रखा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। यहां पर पौधरोपण के लिए पहले से गड्ढे कर लिए गए हैं। आम लोग भी यहां आकर पौधरोपण कर सकेंगे। 

पौधरोपण अभियान में व्यापक पैमाने पर सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं और व्यापारिक संस्थानों को भी जोड़ा गया है। अभियान में वन विभाग 9 लाख पौधे, जिला पंचायत एक लाख 20 हजार पौधे और नगर निगम एक लाख 20 हजार पौधे लगाएगा। इसके साथ ही कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने वृक्षारोपण के बाद आम लोगों से अपनी फोटो मेरी लाइफ पोर्टल में भी अपलोड करने की अपील की है।  


शनिवार से शुरु होने वाले एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भोपाल में एक साथ 12 लाख पोधे लगाए जाने हैं, जबकि इस सीजन में 40 लाख पौधे लगाने का टॉरगेट रखा गया है। इधर जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए पहली बार कॅरियर कॉलेज प्रबंधन ने सीड बॉल बनाने का काम शुरु किया है। यहां शिक्षक और छात्रों ने मिलकर पिछले डेढ़ माह में तीस हजार सीड बॉल तैयार किए हैं। 

सफर के दौरान कहीं भी फेंकी जा सकती हैं सीड बॉल

अब तक यहां पर दो लाख सीड बॉल बनाकर बांट दिए गए हैं। शनिवार को जंबूरी मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी सीड बॉल बांटे जाएंगे। कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. जसविंदर मेहता ने बताया कि सीड बॉल के लिए कॉलेज प्रबंधन ने मशीन मंगवाई है। जिसमें अरहड़, बहेड़ा, अर्जुन, अमलतास, इमली सहित अन्य पौधों की सीड बॉल बनाई जा रही हैं। इन बॉल को सफर के दौरान खाली पड़ी जगहों पर फेंका भी जा सकता है। कम बारिश में ही यह पौधे ग्रोथ कर लेते हैं। अब तक यहां दो लाख सीड बॉल बनाकर बांटी गई हैं। 

हरियाली बचाने बनाई ग्रीन कलस्टर सेल

प्रोफेसर मेहता ने बताया कि शहर की हरियाली को बचाने के लिए कॉलेज में ग्रीन कलस्टर सेल बनाई गई है। जहां छात्र और शिक्षक मिलकर शहर की हरियाली को लेकर काम कर रहे हैं। प्रयास किए जाते हैं कि आम लोगों में हरियाली को लेकर जागरुकता बढ़े, जिससे हमारे शहर में हरियाली बढ़ सके।  


संबंधित समाचार