होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : दफ्तर में पी शराब, महिलाकर्मी के साथ अभद्रता, निलंबित कर नौकरी से रफा-दफा

MP News : दफ्तर में पी शराब, महिलाकर्मी के साथ अभद्रता, निलंबित कर नौकरी से रफा-दफा

सिंगरौली। जिले में एक वन विभाग कर्मी पर निलंबन की गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि कर्मी ने दो दिन पहले दफ्तर में शराब पी थी। साथ ही एक महिला कर्मी के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप भी इस कर्मचारी पर लगाया गया है। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कर्मचारी को अभद्रता और शराब के नशे में देखा जा सकता है। इस वीडियो के आधार पर ही विभाग के आला अधिकारियों द्वारा कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। 

सिंगरौली में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी (स्थाइकर्मी) शिवराज सिंह को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले शिवराज ने अपने दफ्तर में ही शराब पी थी। साथ ही एक महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी किए जाने का आरोप भी इनपर लगाया गया है। साथ ही इस सारे वकये का वीडियो भी सामने आया था। इनपर एक धारदार हथियार (टांगी) का प्रदर्शन करते हुए भययुक्त वातावरण निर्मित करने का भी आरोप है। वन विभाग के आला अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर एक टीम गठित की थी। जिसके बाद मामले की जांच की गई, जांच में आरोपी कर्मचारी को दोषी मानते हुए महिला की शिकायत पर शिवराज सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 
 


संबंधित समाचार