होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DRG और बस्तर फाइटर के जवानों ने हिंगुम एवं झारामोंगिया में तीन माओवादी स्मारकों को किया धवस्त, सर्चिंग अभियान जारी

DRG और बस्तर फाइटर के जवानों ने हिंगुम एवं झारामोंगिया में तीन माओवादी स्मारकों को किया धवस्त, सर्चिंग अभियान जारी

रिपोर्टर - गणेश मिश्रा 
बीजापुर।
बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं थाना भैरमगढ़/जांगला की टीम हिंगुम एवं झारामोंगिया की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान थाना भैरमगढ़, जांगला, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर के जवानों ने माओवादी विरोधी अभियान के दौरान तीन नक्सल स्मारकों को ध्वस्त किया है। 

अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा ग्राम हिंगुम एवं झारामोंगिया में माओवादियों द्वारा बनाए गए अलग अलग जगहों पर लगभग 15- 20 फ़ीट ऊंचाई के 3 माओवादी स्मारकों को ध्वस्त किया गया। इलाके में अब भी सघन गश्त और सर्चिंग  जारी है। 

 


संबंधित समाचार