होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Diwali 2024: दिवाली पर जरूर करें इन चीज़ों का दान, खुल जाएगा भाग्य का पिटारा, बरसेगी गणेश और मां लक्ष्मी की असीम कृपा

Diwali 2024: दिवाली पर जरूर करें इन चीज़ों का दान, खुल जाएगा भाग्य का पिटारा, बरसेगी गणेश और मां लक्ष्मी की असीम कृपा

Diwali Daan 2024:  हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को बेहद खुशी और उत्साह के साथ दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल भी दिवाली 31 अक्टूबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर घर घर में तैयारियां शुरू कर दी गई है। मान्यता है कि इस दिन गणेश भगवान और लक्ष्मी मां की पूजा अर्चना करने से जीवन में आ रही परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही जीवन में सुख समृद्धि और आर्थिक वृद्धि के द्वार खुल जाते है।

पांच दिवसीय उत्सव 29 अक्टूबर से शुरू

दिवाली पर दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन दान करने से सारे पाप खत्म हो जाते है। अगर आप इस खास दिन पर राशि के अनुसार दान करते है तो आपके उपर माता लक्ष्मी की हमेशा कृपा बरसेगी। दीपावली का पांच दिवसीय उत्सव धनतेरस यानि की 29 अक्टूबर से शुरू हो जाता है। धनतरेस के बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। 

राशि अनुसार दान के लाभ (Diwali Daan 2024)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए दीपावली का अवसर विशेष फलदायक हो सकता है। यदि मेष राशि के जातक इस दिन गरीबों या जरूरतमंदों में शक्कर का दान करें, तो इससे न केवल मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा बल्कि घर में सुख समृद्धि भी आएगी। इस दिन लाल रंग की वस्त्र धारण करके लक्ष्मी जी की पूजन करना शुभ माना जाएगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दीपावली के अवसर पर हरी मूंग का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा करने से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशहाली वह आर्थिक उन्नति का मार्ग मिलता है। इस में सफेद रंग के कपड़े पहनकर लक्ष्मी पूजन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दीपावली पर गुड़ का दान करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है। इस दिन हल्के या क्रीम कलर के कपड़े पहन कर लक्ष्मी पूजन करना शुभ होता है।

कर्क राशि (cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए दीपावली पर लक्ष्मी जी की पूजन में फिरोजी रंग के वस्त्र धारण करना बहुत शुभ माना जाता है। अगर दान करने की बात की जाए तो कर्क राशि की जातकों को दीपावली के दिन मंदिर में या जरूरतमंद लोगों में चावल का दान करना शुभ माना जाएगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए दीपावली के शुभ अवसर पर वस्त्रो का दान करना विशेष लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से महालक्ष्मी भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही दिवाली की पूजा में सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना गया है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए दीपावली का अवसर लक्ष्मी जी की पूजा के बाद ब्राह्मणों को मीठा खिलाना और दक्षिणा देना अत्यंत शुभ माना गया है। यह कर्म न केवल मां लक्ष्मी की कृपा पाने में सहायक होता है, बल्कि जीवन में सुख समृद्धि और शांति का संचार करता है। इस दिन पूजा के दौरान ग्रे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए दीपावली के अवसर पर पुस्तक का दान करना विशेष रूप से शुभ और लाभदायक माना गया है। ऐसा करने से ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, साथ ही इस दिन पूजा के दौरान गुलाबी रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना गया है।

वृश्चिक राशि (scorpion)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दीपावली के पावन अवसर पर चने की दाल और गुड़ का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। इसके साथ ही इस दिन मेहरून रंग के वस्त्र धारण करना लाभकारी होता है, जो शक्ति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए दीपावली पर लोहे से बनी चीजों का दान करना विशेष रूप से शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन पूजा के दौरान ब्राउन जिसे कत्थई भी कहा जाता है। इस रंग के वस्त्र धारण करना लाभकारी होता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए दीपावली के अवसर पर साबुत धनिए का दान करना अत्यंत शुभ और लाभकारी माना गया है। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन पूजा के दौरान नीले रंग के कपड़े पहनकर लक्ष्मी पूजन करना बेहद ही शुभ माना जाता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दीपावली के दिन मां दुर्गा के मंदिर जाकर उन्हें माला और गुलाब अर्पित करना विशेष लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से मां दुर्गा और लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन पूजा के दौरान लाल रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए दीपावली पर गरीब और जरूरतमंदों को कंबल दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दान से न केवल दानदाता को पुण्य की प्राप्ति होती है। बल्कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा भी प्राप्त होती है। इस दिन सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाएगा।


संबंधित समाचार