होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडरों ने सुगम एप के खिलाफ खोला मोर्चा, एक ही दिन में 100 से अधिक रजिस्ट्री रुकी

दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडरों ने सुगम एप के खिलाफ खोला मोर्चा, एक ही दिन में 100 से अधिक रजिस्ट्री रुकी

बलौदा बाजार: पंजीयन कार्यालयों से जुड़े दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडरों ने राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए सुगम एप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्टाम्प विक्रेताओं ने सुगम एप को अपने रोजगार पर संकट बताते हुए सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। इसकी वजह से जिला पंजीयन कार्यालय सहित पूरे जिले में 100 से अधिक रजिस्ट्री नहीं हो सकी। यदि जमीन की रजिस्ट्री  हुआ रहता तो इससे शासन को एक ही दिन में लाखो  रुपए शुल्क के तौर पर मिलते। लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से ये शुल्क नहीं मिला।

आपको बता दे कि उक्त हड़ताल के कारण आज जिला एवं उप पंजीयक कार्यालय में कामकाज ठप रहा। वही कार्यालय के बाहर सैकड़ो की संख्या में दस्तावेज़ लेखक और स्टाम्प वेंडर हड़ताल पर मौजूद रहे। इस दौरान आक्रोशित दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों ने शासन के निर्णय का विरोध करते हुए पंजीयक कार्यालय में हल्लाबोल प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान संघ ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि हम वर्षों से एक अर्धशासकीय सेवक के तौर पर अपनी सेवा देते हुए शासन के राजस्व में बढ़ोतरी के लिए सदैव तत्पर रहते आए हैं, हम आमजन मानस और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी कार्य करते हुए प्रतिवर्ष अरबों रुपए की राजस्व बढ़ोत्तरी में शासन का योगदान देते चले आ रहे है। इसके बावजूद हमारे योगदान को अनदेखा कर सुगम ऐप को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।
 


संबंधित समाचार