होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Divyanka Tripathi stuck in Europe : यूरोप में फंसी Divyanka Tripathi , पासपोर्ट समेत 10 लाख का कीमती सामान ले उड़े चोर 

Divyanka Tripathi stuck in Europe : यूरोप में फंसी Divyanka Tripathi , पासपोर्ट समेत 10 लाख का कीमती सामान ले उड़े चोर 

Divyanka Tripathi stuck in Europe : टीवी की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ यूरोप की यात्रा पर है। इस दौरान उनके साथ ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यूरोप ट्रिप के दौरान किसी ने पर्स से उनका पासपोर्ट और 10 लाख रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। अब कपल यूरोप में फंसे हुए हैं। 

ई टाइम्स से बात करते हुए विवेक ने बताया,“इस घटना को छोड़कर इस ट्रिप पर सबकुछ बहुत अच्छा हुआ। हम कल फ्लोरेंस में थे और यहां हमने एक दिन रुकने का फैसला किया। हमने एक प्रॉपर्टी को चेक आउट किया और फिर अपना सामान आदि गाड़ी में बाहर पार्क कर वहीं रुक गए। हालांकि जब हम अपना सामान लेने बाहर गए तो हम शॉक्ड रह गए। किसी ने गाड़ी का शीशा तोड़कर हमारे पासपोर्ट, पैसे, शॉपिंग किया हुआ सामान और वॉलेट चोरी कर लिया था। उन लोगों ने बस कुछ पुराने कपड़े और खाने-पीने की चीजें ही छोड़ी। " 

इस मामले को लेकर जब विवेक ने लोकर पुलिस से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की तो उन्होंने ये कहकर मदद करने से मना कर दिया कि बिना सीसीटीवी के वो कोई मदद नहीं कर सकते हैं। पुलिस ने कहा कि आपको वहां जाना ही नहीं चाहिए था। एम्बेसी से भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन तब तक वो भी बंद हो चुकी थी।
 


संबंधित समाचार