होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dhar woman beaten video : रहम की भीख मांगती महिला पर नहीं रुके नूर सिंह के डंडे,तमाशबीन होकर खड़े रहे लोग

Dhar woman beaten video : रहम की भीख मांगती महिला पर नहीं रुके नूर सिंह के डंडे,तमाशबीन होकर खड़े रहे लोग

धार। जिले में मानवता (Dhar woman brutally beaten )को शर्मसार करता वीडियो सोशल मीडिया पर ( woman beaten on road dhar)वायरल हुआ है। कुछ लोगोे द्वारा युवती को पकड़कर लट्ठ से मारपीट करते रहे। जिसने भी ये वीडियो देखा सब ( Dhar video viral ) की रूह कांप गई और सब ने यही कहा महिला को त​लिबानी सजा दी गई। इतना ही नहीं जब महिला पर डंडे बरसाए जा रहे तो वो चीखती रही औी व्यक्ति उसपर डंडे बरसते रहा। वहां पर भीड़ तमाशबीन होकर (dhar news) खड़ी रही।


गंधवानी तहसील टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोदी में बर्बरता पूर्वक मारपीट का वीडियो बताया जा रहा है। पुलिस के संज्ञान में आते ही जांच कर मुख्य आरोपी नूर सिंह पूर्व सरपंच को गंधवानी पुलिस ने गिरफ्तार का टांडा पुलिस को सौंप दिया। 

धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा बाकी आरोपियों को भी चिन्हित किया गया । गंधवानी और टांडा पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला गंधवानी विधानसभा के ग्राम कोदी कोकरी का है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी। पुलिस सभी आरोपियों पर ठोस कार्रवाई की बात कही। आरोपी का नाम नूर सिंह पिता जाम सिंह भूरिया बताया जा रहा है। वहीं महिला की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

धार जिले के गंडवानी विधानसभा से कांग्रेस के उमंग सिंगार विधायक है। वही केंद्र में महिला बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का संसदीय क्षेत्र भी है। वायरल वीडियो गुरुवार के दोपहर का बताया जा रहा है पुलिस ने आज जैसे ही वीडियो वायरल हुआ संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए पिटाई करने वाले युवक नूर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

गांव की ही युवती के साथ मारपीट का यह मामला प्रेम प्रसंग के कारण होना बताया जा रहा है। पुलिस  जांच में जुटी है।  
 

Dhar woman brutally beaten,  woman beaten on road ,  Dhar video viral , dhar news ,topnews

 

 

Dhar woman  beaten video viral news 


संबंधित समाचार