होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dhamtari Breaking :  धमतरी में महानदी पर बना पुल का एक हिस्सा धंसा, कुरुद - मगरलोड के बीच आवागमन प्रभावित

Dhamtari Breaking :  धमतरी में महानदी पर बना पुल का एक हिस्सा धंसा, कुरुद - मगरलोड के बीच आवागमन प्रभावित

रिपोर्टर - भोजराज साहू 
धमतरी।
महानदी से मनमानी रेत निकासी के कारण पुल की नींव कमजोर होने से नदी पर बना पुल का एक हिस्सा धंस गया है। पुल के धंसने की खबर से लोग दहशत में आ गए हैं। पुल धंसने से कुरुद - मगरलोड के बीच आवागमन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन को इस बात की जानकरी लगने पर  निरीक्षण के लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। अवैध रेत खनन महियों के द्वारा महानदी से लगातार रेत का परिवहन किया जाता है।

रेत परिवहन से पुल  कमजोर हो चुकी थी। इसके साथ ही हाइवा और ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत परिवहन का काम किया जाता है जिससे अब यह पुल धंस गया। चार पहिया वाहनों के पुल पार करने पर प्रशासन द्वारा रोक लगाते हुए  बैरिकेटिंग कर दी गई है। सिर्फ पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को पुल पार करने की अनुमति दी गई है। 

 


संबंधित समाचार