होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

sehore news: हैवान पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, वजह अज्ञात, आरोपी गिरफ्तार

sehore news: हैवान पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, वजह अज्ञात, आरोपी गिरफ्तार

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की जानकारी जब परिजनों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया। 

बुधनी के वार्ड क्रमांक 13  की घटना 

जानकारी के अनुसार यह घटना बुधनी के वार्ड क्रमांक 13 का है। जहां बीती रात अज्ञात कारणों के चलते राजेश पिता मंगलू ने अपनी पत्नी रेखा बाई की गर्दन में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। कुल्हाड़ी की मार इतनी तेज थी की महिला की मोके पर ही मौत हो गई। पीड़िता की आवाज सुनकर जब पडोसी और परिजन मौके पर पहुंचे तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

आरोपी गिरफ्तार 

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बीते रात भी दोनों के बीच कसी बात को लेकर बहस हो गई और आरोपी पति ने पत्नी की  कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। 


संबंधित समाचार