बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग लगातार जारी है। नगर निगम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर हैं। आम जनता जे साथ वरिष्ठ नेता और विधायक भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने बिलासपुर में अपने सह परिवार के साथ मतदान किया है। वहीं पोलिंग बूथ में साव ने पूर्व संसदीय सचिव और पूर्व विधायक रश्मि सिंह से मुलाकात की है।
चुटकीले अंदाज में रश्मि सिंह से मांगा वोट :
अरुण साव ने चुटकीले अंदाज ने रश्मि सिंह को भाजपा को वोट देने की अपील की और रश्मि सिंह ने भी पंजे में वोट मांगा। जिस पर अरुण साव ने खुद की वोटिंग होना बताया। इसलिए रश्मि सिंह में उनसे वोट माँग कर लोकतंत्र की सादगी का परिचय दिया।
अटल विश्वास पत्र पर जनता का विश्वास :
इस उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने अटल विश्वास पत्र जारी किया है। छत्तीसगढ़ के नगरों और शहरों की जनता बीजेपी के अटल विश्वास पत्र जारी भरोसा करेगी। सुन्दर शहर निर्माण के लिए और विकसित व सुविधा युक्त विकास के लिए बीजेपी को वोट देगी। हमारे अटल विश्वास पत्र में युवाओं, महिलाएं और हर वर्ग के लिए व्यवस्था की गई है। निश्चित रूप से इस विश्वास पत्र में शहरों की जनता विश्वास कर रही है।