होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कांग्रेस भवन में ED दबिश पर डिप्टी CM साव का तंज, बोले- 'साक्ष्यों के आधार पर हो रही एजेंसी जांच में कांग्रेस को आपत्ति' 

कांग्रेस भवन में ED दबिश पर डिप्टी CM साव का तंज, बोले- 'साक्ष्यों के आधार पर हो रही एजेंसी जांच में कांग्रेस को आपत्ति' 

रायपुर। राजधानी स्थित राजीव भवन में ED ने बुधवार को दबिश दी थी। जहां पर उन्होंने बातचीत कर पीसीसी प्रभारी मलकीत सिंह को समन सौंपा था। इस सन्दर्भ में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा कि, लंबे समय से शराब घोटाले को लेकर ईडी की कार्रवाई चल रही है। वहीं अब ED की कार्रवाई पर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। 

कांग्रेस ने किया सत्ता का दुरुपयोग : अरुण साव

जांच के आधार पर जो साक्ष्य मिल रहा है। उसके तहत ही ED आगे बढ़ा रही है। यह कितना दुर्भाग्यजनक है कि अब जांच पर भी इनको आपत्ति हो रही है। इसके आगे उन्होंने  पीसीसी दीपक बैज के भाजपा पर जिला पंचायत सदस्यों को महंगी गाड़ियां देने वाले आरोप लेकर कहा कि, सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस ने अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराए। कांग्रेस के लोग सिर्फ अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने क्या किया था उसे आत्म अवलोकन करना चाहिए।

भ्रष्टाचार का पैसा लगा वहां पड़ा छापा : 

जिसके परिणाम बताते हैं 13 महीने के कामों पर जनता ने मुहर लगाई है। इसके डिप्टी सीएम ने कहा कि, जहां भ्रष्टाचार का पैसा लगा वहां ED का छापा पड़ा है। कोई व्यक्ति बड़ा भीहै तो कानून उसके सामने छोटा नहीं होता है। छत्तीसगढ़ के बच्चे- बच्चे शराब घोटाला जानते हैं। जितना नोट छापा उसके विरुद्ध ये छापा है। जो भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं उन सबको जेल जाना चाहिए। ईडी अपनी कार्रवाई कर रही है।


संबंधित समाचार