खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का कल यानी 27 अप्रैल को टूर्नामेंट का 40 वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को 5 विकेट से रौंद दिया। वहीं आज यानी 28 अप्रैल को आईपीएल का 41 वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर (DC vs KKR) के बीच होगा। ऐसे में दोनों ही टीमों के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं।
1. कब होगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर के बीच मैच?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर के बीच खेले जाने वाला मैच आज यानी 28 अप्रैल को खेला जाएगा।
2. किस स्टेडियम पर होगी दोनों टीमों के बीच टक्कर?
Wankhede Stadium पर होगी दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर के बीच टक्कर।
3. कितने बजे शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर के बीच मुकाबला?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
4. दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रोवमन पॉवेल, मंदीप सिंह, सरफराज खान, यश ढुल, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्किया, लुंगी एनगिडी, अश्विन हेब्बार, टिम सेइफर्ट, केएस. भरत, मिचेल मार्श, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, ललित यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे।
केकेआर: आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस, अभिजीत तोमर, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे , रिंकू सिंह, रमेश कुमार, मोहम्मद नबी, अमन खान, उमेश यादव, नीतीश राणा, अनुकुल रॉय, रसिख डार, चमिका करुणारत्ने, बाबा इंद्रजीत, अशोक शर्मा, प्रथम सिंह।