
Defamation case against PM Modi : देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी ने ट्वीट कर कहा है की वे PM मोदी के खिलाफ मानहानि का केस करेंगी।
This classless megalonaniac referred to me as Surpanakha on the floor of the house.
— Renuka Chowdhury (@RenukaCCongress) March 23, 2023
I will file a defamation case against him. Let's see how fast courts will act now.. pic.twitter.com/6T0hLdS4YW
READ MORE : राजस्थान में अब अंतर्जातीय विवाह करने पर 10 लाख तक मिलेगी प्रोत्साहन राशि, CM गहलोत ने दी मंजूरी
उनका यह बयान तब आया है जब 2019 के मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा और जुर्माना लगाया है। रेणुका ने अपने ट्वीट में वीडियो क्लिप भी शेयर की है। और लिखा है की 'इस क्लासलेस अहंकारी ने मुझे राज्यसभा में शूर्पणखा कहा था। मैं उसके खिलाफ मानहानि का केस करूंगी। अब देखेंगे कि अदालतें कितनी तेजी से एक्शन लेंगी। दरअसल 7 फ़रवरी2018 में राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर PM मोदी अपना पक्ष रख रहे थे। मोदी जब राज्यसभा में आधार स्कीम पर बोल रहे थे, तब रेणुका चौधरी काफी तेज आवाज में हंसने लगीं। इस बीच तत्कालीन सभापति वेंकैया नायडू ने उन्हें टोका।
इस पर PM मोदी ने कहा- 'सभापति जी आपसे मेरी विनती है कि रेणुका जी को कुछ मत कहिए। रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का सौभाग्य आज मिला है।' विवाद उस वक्त बढ़ गया, जब किरेन रिजिजू ने PM के साथ शूर्पणखा का वीडियो शेयर किया था, जिस पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताते हुए माफी की मांग की थी।
Watch Latest News Videos: