होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दीपिका रणवीर बने पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म, परिवार सहित बॉलीवुड में ख़ुशी का माहौल

दीपिका रणवीर बने पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म, परिवार सहित बॉलीवुड में ख़ुशी का माहौल

Deepika Padukone-Ranveer singh become parent - दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशख़बरी, बॉलीवुड की मस्तानी साहिबा आखिरकार मां बन गई है। एक्ट्रेस ने आज एक खूबसूरत सी बेटी को जन्म दिया। तो वही घर में बेटी के आगमन से रणवीर सिंह की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पेरेंट्स बनने के बाद से परिवार के साथ साथ बॉलीवुड की गलियारों में खुशी की लहर है। तो वही फैंस भी लगातार कपल को बधाई दे रहे है। 

6 साल की शादी के बाद कपल बने पेरेंट्स 

डॉक्टरों ने एक्ट्रेस को 28 सितंबर की डेट दी थी, लेकिन 20 दिन पहले ही एक्ट्रेस मां बन गई है। 7 सितंबर की शाम करीब 5:00 बजे दीपिका को लेबर पेन के बाद मुंबई के गिरगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके एक दिन बाद यानी आज दीपिका ने एक सुंदर सी बेटी को जन्म दिया। कपल 6 साल की शादी के बाद आखिरकार पेरेंट्स बने। 

 


संबंधित समाचार