होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

निधन : प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और संपादक का निधन, सीएम साय ने जताया शोक

निधन : प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और संपादक का निधन, सीएम साय ने जताया शोक

बिलासपुर। बिलासपुर लोकस्वर टीवी के पूर्व संपादक, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत कोन्हेर का सोमवार को निधन हो गया  उनकी अंतिम यात्रा चाटापारा कोन्हेर उद्यान से मंगलवार 23 अप्रैल सुबह 10 बजे मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी वे व्याख्याता प्रशांत कोन्हेर के बड़े भाई तथा प्रतिक और परितोष  कोन्हेर के पिता थे। कई वर्षों से शशिकांत कोन्हेर अस्वस्थ चल रहे थे हाल ही में तबियत और ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ दिनों पहले ही डिस्चार्ज लेकर घर में देखभाल हो रही थी लेकिन तबियत फिर बिगड़ जाने की वजह से अचानक उनका निधन हो गया।

सीएम ने व्यक्त की अपनी संवेदनाएं : 

उनके निधन पर प्रदेश के मुखिया सीए विष्णुदेव साय ने भी दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और लोकस्वर टीवी के पूर्व संपादक शशिकांत कोन्हेर के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोकसंतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति कामना की है।  


संबंधित समाचार