होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

cut the dead body of the wife : नकली नोट के अवैध कारोबारी ने पत्नी की लाश को किये 6 टुकड़े, चरित्र-संदेह के चलते की हत्या पानी की टंकी में छिपाया शव

cut the dead body of the wife : नकली नोट के अवैध कारोबारी ने पत्नी की लाश को किये 6 टुकड़े, चरित्र-संदेह के चलते की हत्या पानी की टंकी में छिपाया शव

cut the dead body of the wife :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हैरतअंगेज घटना सामने आई है नकली नोट के अवैध कारोबार में लगे एक युवक के घर पर जब पुलिस ने छापा मारा तो नकली नोट, नोट छापने वाली मशीन के साथ ही वहां एक टंकी में महिला की 6 टुकड़ों में की गई लाश मिली।

 READ MORE  : हैदराबाद में फिल्म शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन, चेकअप के बाद आराम के लिए भेजा गया मुंबई

यह लाश पानी की टंकी में रखी हुई थी।  नकली नोट की तलाशी में जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो उसके घर की स्थिति चौंकाने वाली थी। पुलिस को घर से बदबू आ रही थी। इस बीच जैसे ही पुलिस ने सिंटेक्स की टंकी का ढक्कन खोला तो टुकड़ों में कटी लाश मिली, आरोपी पवन ने बताया, लाश उसकी पत्नी सती साहू की है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली थी की उसलापुर रेलवे स्टेशन के पीछे रहने वाला पवन सिंह ठाकुर नकली नोटों का अवैध कारोबार करता है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे उसलापुर ओवरब्रिज के पास नकली नोट के साथ दबोच लिया।

READ MORE : दोस्तों के साथ बाहर बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करने की वजह से युवती ने लगाईं फांसी, सदमे में है परिवार

और फिर जब उसके घर में दबिश दी गई तो 500 और 200 के नकली नोट के बंडल मिले। पूछताछ में आरोपी पवन सिंह ने पुलिस को बताया, वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। उसकी बड़ी बेटी 5 साल की है और बेटा 3 साल का है। वह यहां एनटीपी कर्मी निर्दोष एक्का के मकान में किराये पर रहता था। और सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटिंग और रिपेयरिंग का काम करता है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हो गया था, कि वह किसी दूसरे लड़के से बात करती है। जिसके चलते उसने पिछले 5 जनवरी को पत्नी की हत्या कर दिया था। आरोपी पवन सिंह ठाकुर पत्नी सती साहू से लव मैरिज किया था, इसलिए लड़की के मायके वाले बेटी से ज्यादा मतलब नहीं रखते थे।

READ MORE : बाबा महाकाल के दर पर मनाया जायेगा होली का पर्व, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा होलिका दहन

घटना के 2 महीने बीतने के बाद भी महिला के मायके वाले किसी तरह की खोजबीन नहीं किए। यहां तक कि, आसपास के लोगों को भी कोई भनक नहीं लगी थी। आरोपी काम के बहाने बाहर जाने का बोलकर बच्चों को गांव में अपने माता-पिता के पास छोड़ आया था।

Watch Latest News Video: 

 


संबंधित समाचार