होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mp weather news: बारिश से फसलें खराब , ओलो ने मचाया ताड़व

Mp weather news: बारिश से फसलें खराब , ओलो ने मचाया ताड़व

सीहोर। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में कल देर रात मौसम ने रुख बदल। एमपी के कई क्षेत्रों में एक बार फिर बारिश हुई है। बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से किसानों में हाहाकार मचा गाया। वहीं किसानों को अपनी फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है। बारिश की वजह से किसानों की काफी नुकसान हो गया है। उनकी फसलें बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि से खराब हो रही हैं। 
 
इन जगहों पर हुआ नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार सीहोर में कल रात जोरदार बारिश हुई है। बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। आपको बता दें सीहोर के आसपास के किसानों की गेहूं की फसल में फूल और दाने भी आने लगे थे। बारिश और तेज हवाओं की वजह से किसानों की खड़ी फसलें गिरकर खराब हो गई हैं। वहीं बात गुना की करें तो यहां पर भी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। किसानों में अपनी फसल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आंधी-तूफान से कई गांवों के किसानों की धनिया और गेंहूँ की फसल को नुकसान हुआ है। शिवपुरी में भी अचानक में मौसम का मिजाज बदला गया है। यहां सुबह से ही तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। वहीं शाम को बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। यहां भी किसानों की फसलों को नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

किसानों ने जाहिर की चिंता

किसानों का कहना है कि बारिश की वजह से उनकी सारी फसलें खराब हो गई हैं। इसके कारण उनकी फसलों का दाम भी कम हो जाने की बात वे कह रहे हैं। किसानों का कहना है कि अब परिवार का कैसे पालन पोषण करेगें। अब बैंक और साहूकारों का कर्ज कैसे चुकाएं इस बात की चिंता भी किसानों को सताने लगी है।  बेमौसम हुई बारिश ने किसनों की फसलों पर ही नहीं बल्कि किसानों की उम्मीद पर भी पानी फेर दिया है। 

सर्वे के बाद होगा मुआवजे का ऐलान

बारिश के कारण हुए नुकसान को लेकर अधिकारियों का कहना है कि किसानों की खराब फसलों का जल्द ही सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद ही किसानों की कितनी फसलें खराब हुई हैं ये बताया जाएगा। सर्वे के बाद ही किसानों की खराब फसलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया जाएगा।


संबंधित समाचार