होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अम्बिकापुर निगम के लिए नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहेंगे पार्षद शफी अहमद, सिंहदेव की उपस्थिति में सर्वसम्मति चुने गए 

अम्बिकापुर निगम के लिए नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहेंगे पार्षद शफी अहमद, सिंहदेव की उपस्थिति में सर्वसम्मति चुने गए 

रिपोर्टर - संतोष कश्यप 
अम्बिकापुर।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छठवीं बार के पार्षद शफी अहमद को  कांग्रेस पार्षद दल का नेता चुना गया है। शफी अहमद नगर निगम में तीसरी बार  नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में होंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदो की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

सदन में रहेगी मजबूत विपक्ष की भूमिका - अहमद


शफी अहमद छठवीं बार के पार्षद हैं। पहली बार वे निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। दूसरी बार महामाया वार्ड से उन्हें अम्बिकापुर में दूसरी बड़ी जीत हासिल हुई थी।चार बार से शफी अम्बिकापुर नगर निगम में सर्वाधिक मतों से जीतते आये हैं। नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद सफी अहमद ने कहा कि बीजेपी ने जो घोषणा पत्र चुनाव के समय जारी किया था वह सभी काम हो और उनका हमेशा से ध्यान आकर्षित कराया जाएगा, इसके साथ ही कहा कि मजबूत विपक्ष की भूमिका सदन में रहेगी।
 


संबंधित समाचार