होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP BJP Meeting : मध्यप्रदेश भाजपा की बैठक में विजयपुर और बुधनी से दावेदार तय!

MP BJP Meeting : मध्यप्रदेश भाजपा की बैठक में विजयपुर और बुधनी से दावेदार तय!

MP BJP Meeting : मध्यप्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर कभी भी उपचुनाव का ऐलान किया जा सकता है। चुनावी ऐलान से पहले प्रदेश बीजेपी ने आज एक बड़ी बैठक बुलाई थी। बैठक में सीएम मोहन यादव, वीडी शर्मा समेत प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता शामिल रहे। बैठक में विजयपुर और बुधनी सीट पर होने वाले उपचुनाव में दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई। 

विजयपुर से रावत तय!

भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा की बैठक में विजयपुर सीट से मोहन सरकार में मंत्री रामनिवास रावत का नाम लगभग तय माना जा रहा है। राम नि​वास रावत बीते महीनों पहले कांग्रेस से भाजपा में आ गए थे। बीजेपी में आने के बाद 6 बार के विधायक राम निवास रावत को मोहन सरकार में मंत्री बनाया गया था। 

बुधनी से भार्गव तय!

वही बुधनी सीट को लेकर भी बैठक में मंथन किया गया है। बुधनी से कई दावेदारों के नाम सामने आए है। यह सीट शिवराज सिंह के केन्द्र में मंत्री बनने के बाद शून्य हो गई थी। बुधनी सीट से पूर्व सासंद रमाकांत भार्गव का नाम लगभग तय माना जा रहा है। फिलहाल ​किसी भी प्रत्याशी के नाम को फाइनल नहीं किया गया है। दावेदारों के नामों पर मंथन जारी है। 

आपको बता दें कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई इस बैठक में सीएम मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे। 


संबंधित समाचार