होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सूरजपुर डबल मर्डर में कांग्रेसियों ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि, आरोपियों को फांसी देने की मांग

सूरजपुर डबल मर्डर में कांग्रेसियों ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि, आरोपियों को फांसी देने की मांग

रिपोर्टर - रविकांत सिंह राजपूत 
मनेन्द्रगढ़।
सूरजपुर में हुए डबल मर्डर ने सबको चौंका कर रख दिया।  जिस तरह से आरोपियों ने प्रधान आरक्षक और उसकी बेटी को चाकू से मौत के घात उतारा था उसे जानकर आपकी भी रूह काँप उठेगी। इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब लोग काफी आक्रोश में नजर आ रहे हैं। मामले में मनेन्द्रगढ़ के जयस्तंभ चौक में कांग्रेसियों ने प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेनाज और बेटी आलिया को श्रद्धांजलि देते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की। 

युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हाफिज मेमन ने आरोपियों को जल्द फांसी की सजा देने की मांग की है।आपको बता दें कि आरोपियों में सूरजपुर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी भी डबल मर्डर के आरोपियों में शामिल है।

 


संबंधित समाचार