होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

लोहारीडीह घटना के विरोध में कांग्रेस इस दिन करेगी कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन, वरिष्ठ नेता होंगे शामिल 

लोहारीडीह घटना के विरोध में कांग्रेस इस दिन करेगी कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन, वरिष्ठ नेता होंगे शामिल 

रायपुर। कवर्धा के लोहारीडीह हिंसा में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा 21 अक्टूबर को कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें पीसीसी चीफ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।  दीपक बैज ने लोहारीडीह घटना को पुलिस और सरकार की विफलता बताते हुए इसके विरोध में कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन  करने की बात कही है। 

प्रदेश अध्यक्ष बैज ने गृह विभाग की बैठक को लेकर कहा कि सीएम ये जताने की कोशिश कर रहे हैं कि कानून व्यवस्था ठीक हो जाये लेकिन सरकार से कानून व्यवस्था दूर हो चुकी है। बैठक लेने के बाद कानून व्यवस्था में क्या सुधर आएगा।  आम नागरिकों की जान सुरक्षित ही नहीं है।  


उन्होंने 14 नवंबर से धान खरीदी के फैसले पर कहा कि क्या सरकार की नीयत में खोंट है,  फसल कट चुकी है। 1 नवंबर से किसान धान बेचना चाह रहे हैं लेकिन सरकार की मंशा नहीं लग रही है।  आख़िर सरकार चाहती क्या है?

वहीं धान खरीदी के मूल्य को लेकर उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने 2640 रुपए में धान खरीदी की थी। बीजेपी सरकार ने 3100 रुपए में धान खरीदी करने का निर्णय लिया था। केंद्र ने 117 रुपए और बढ़ाए हैं, तो क्या सरकार 3217 रुपए में धान खरीदी करेगी? इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों को हमारी सरकार की बची हुई चौथी किश्त जारी करें। 


संबंधित समाचार