होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महतारी हुंकार रैली में Congress ने कसा तंज, कहा: महिलाओं पर हो रहे अपराध देखें 

महतारी हुंकार रैली में Congress ने कसा तंज, कहा: महिलाओं पर हो रहे अपराध देखें 

Bilashpur: महतारी हुंकार रैली में कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भाजपा नेताओं को पहले उत्तर प्रदेश, गोवा, गुजरात और बिहार में महिलाओं पर हो रहे अपराध को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये सभी राज्य छत्तीसगढ़ से काफी आगे है। विधानसभा चुनाव पास आने पर भाजपा इस तरह के  प्रोपागेंडा चला रही है। वहीं, रेल बंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाने का ऐलान किया है। 

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि - स्मृति ईरानी की महतारी हुंकार रैली एक प्रोपागेंडा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर भाजपाइयों ने महिलाओं की सुध ली। केंद्रीय मंत्री को इस रैली में शामिल होने से पहले होमवर्क कर लेना चाहिए था कि भाजपा के समय महिला अपराध के मामले में देश में छत्तीसगढ़ अव्वल रहा है। वर्तमान समय में देश में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और बिहार जैसे राज्य छत्तीसगढ़ से बहुत आगे हैं।


संबंधित समाचार