होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मध्यप्रदेश सरकार पर कांग्रेस का आरोप, हो रही किसानों से करोड़ों की लूट

मध्यप्रदेश सरकार पर कांग्रेस का आरोप, हो रही किसानों से करोड़ों की लूट

मध्यप्रदेश कांग्रेस : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व विधायक पारस सकलेचा और मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने एक संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। जीतू पटवारी ने कहा है कि प्रदेश सरकार बीज प्रमाणीकरण के नाम पर प्रदेश के किसानों से करोड़ों रूपयों की लूट कर रही है। किसानों से हर साल 10 हजार करोड़ रूपए लूटे जा रहे है। सरकार अपना पेट भरने के लिए किसानों का पेट काट रही है। 

किसानों के साथ करोड़ों की लूट

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों को बीज के नाम पर हजारों करोड़ों रूपयें की लूट कर रही है। और यह भ्रष्टाचार बीज उत्पादक कंपनियां और बीज प्रमाणीकरण संस्थानों द्वारा किया जा रहा है। पटवारी ने दावे के साथ कहा की किसानों को बोगस फसल को उन्नत और संकर बीज का टैग लगाकार घटिया बीज किसानों को बेंचा गया और करोड़ो रूपये डकार गए। 

सरकार की करोड़ो की वसूली

जीतू पटवारी ने कहा है कि किसानों को लूटना सरकार बंद कर दे। बीज प्रमाणीकरण संस्था में बैठे अधिकारी कई सालों से जमे है, वे बेलगाम हो गए है। किसानों को घाटिया बीजे दिखाकर और उन्नत बीज का टैग लगाकर बेचा जा रहा है। इस भ्रष्टाचार में सरकार और बीज देने वाली कंपनियां मिलकर कर रही है। घटिया बीज के चलते किसानों का उत्पादन कम हो रहा है। बीज देने वाली कंपनियां किसानों को आलू, प्याज, नींबू, मटर, चना के बीज उन्नत बताकर फर्जी बीज दे रहे है और करोड़ों की वसूली कर रहे है। 

शिवराज पर बोला हमला 

जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के बाद निकली पर्ची में शिवराज तो प्रदेश से चले गए, लेकिन भाजपा और उनके द्वारा किए गए किसानों के वादे भी चले गए। शिवराज सिंह अपने भाषणों में किसानों के लिए बड़ी बड़ी बाते करते थे। वो कहते थे की किसानों को न्यूनतम सर्मथन मूल्य दिया जाएगा, लेकिन अब वे दिल्ली चले चले गए। 


संबंधित समाचार