होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP BYpoll : विजयपुर-बुधनी उपचुनाव के लिए सामने आए कांग्रेस संभावित उम्मीदवार 

MP BYpoll : विजयपुर-बुधनी उपचुनाव के लिए सामने आए कांग्रेस संभावित उम्मीदवार 

विजयपुर-बुधनी उपचुनाव : मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। बीते मंगलवार को चुनाव आयोग ने दोनों सीटों पर चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी चुनावी कार्यक्रम के अनुसार दोनों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। वही चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 18 अक्टूबर को गजट अधिसूचना जारी होगी। जिसके बाद से चुनावी प्रक्रिया जारी हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी। वही 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। 

कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण दोनों सीट

विजयपुर और बुधनी सीट कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण सीट मानी जा रही है। दोनों सीटों पर कांग्रेस अपनी नजरे जमाए हुए है। क्योंकि प्रदेश कांग्रेस पिछला अमरवाड़ा का उपचुनाव हार गई थी। इसके बाद अब दोनों सीटों पर कांग्रेस की साख दाव पर है। दोंनों सीटों पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई नेतााओं ने मोर्चा संभाल लिया है। फिलहाल कांग्रेस दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही है। जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी। 

विजयपुर कांग्रेस संभावित उम्मीदवार

विजयपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने रामनिवास रावत को संभावता उम्मीदवार बनाया है। वही कांग्रेस की बात करे तो कांग्रेस से कई संभावित उम्मीदवारों के नाम समाने आए है। माना जा रहा है कि कांग्रेस विजयपुर से आदिवासी या ओबीसी चेहरे पर दांव लगा सकती है। विजयपुर सीट से कांग्रेस से आदिवासी नेता छोटेलाल सेंमरिया का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वही कांग्रेस नेता मुकेश मल्होत्रा, पूर्व जनपद अध्यक्ष रमेश आदिवासी, और पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा प्रबल दावेदार माने जा रहे है। इसके अलावा पूर्व कलेक्टर पन्ना लाल सोलंकी का नाम भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

बुधनी कांग्रेस संभावित उम्मीदवार

बुधनी विधानसभा सीट से बीजेपी और कांग्रेस ने अभी पत्ते नहीं खोले है, लेकिन बुधनी से बीजेपी शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह, पूर्वसांसद रमाकांत भार्गव और रघुनाथ सिंह भाटी का नाम चर्चा में है। वही कांग्रेस की बात करे तो कांग्रेस से पूर्व विधायक पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष महेश राजपूत, अजय पटेल और कमलेश यादव का नाम प्रबल दावेदारों की सूची में बताया जा रहा है। 

कांग्रेस को भाजपा का इंतजार?

आपको बता दे कि दोनों सीटों पर प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस का मंथन जारी है। उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार कर कांग्रेस आलाकमान को भेजा जाएगा। दिल्ली से मुहर लगने के ​बाद उम्मीदवारों का ऐलान संभव होगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस अभी बीजेपी उम्मीदवारों के ऐलान का इंतजार कर रही है। बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस अपने पत्ते खेलेगी। 

विकास जैन भोपाल


संबंधित समाचार