होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मंत्री रवनीत सिंह और संजय गायकवाड़ का फूंका पुतला 

राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मंत्री रवनीत सिंह और संजय गायकवाड़ का फूंका पुतला 

बालोद। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए विवादित जीभ काटने वालो को मिलेगा 11 लाख का इनाम वाले बयान पर बालोद जिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह और महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ का जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन  के सामने पुतला दहन करते हुए जमकर की नारे बाजी। कांग्रेसियों द्वारा राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया गया जिसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी देखने को मिला। पुलिस पुतले को छीनने में लगी रही और कार्यकर्ताओं के हाथों से छीनकर उसमे पानी डालकर बुझाया गया।  जयस्तंभ चौक में इकठ्ठा होकर तमाम कांग्रेसी केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। 


संबंधित समाचार