होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा का नीट एग्जाम पर बड़ा बयान, कहा - व्यापम की तरह NEET में भी नही मिलेंगे सबूत

MP NEWS : कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा का नीट एग्जाम पर बड़ा बयान, कहा - व्यापम की तरह NEET में भी नही मिलेंगे सबूत

भोपाल ; प्रदेश में व्यापम के बाद नर्सिंग घोटाले सामने आने के बाद चारों तरह हाहाकार मचा हुआ है। विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में लगी हुई है। इसी कड़ी में नीट एग्जाम में हुए पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने बड़ा बयान दिया है। जिसमे उन्होंने कहा कि व्यापम की तरह NEET में भी सबूत नही मिलेंगे। मिली भगत होती है तो सबूत नहीं मिलते निष्पक्ष होती तो सबूत मिलते। करोड़ों बच्चों के साथ जो विश्वास घात हुआ है देश इसे माफ नहीं करेगा। 

कानून का पालन करना एक बड़ी जवाबदारी

इसके साथ ही विवेक तन्खा ने आगे कहा कि इन्वेस्टर कॉन्क्लेव कई बार हो चुके हैं लेकिन कोई भी मध्य प्रदेश में पैसा लगाने नहीं आया। कॉन्क्लेव के नाम पर अपनों को फायदा पहुंचती आ रही है सरकार।  बड़े उद्योगों को लाने के लिए खुले मन से वातावरण बनाना होगा।  गौ रक्षक के लिए 20 साल पहले कानून पर सरकार पहले अमल करें फिर नए कानून लाए। कानून बनाने से कुछ नहीं होता कानून का पालन एक बड़ी जवाबदारी है। 

देशभर में हो रहे विरोध बीजेपी का प्रोपेगेंडा

तन्खा ने आगे  बंगाल को लेकर कहा कि देशभर में हो रहे विरोध बीजेपी का प्रोपेगेंडा है। मणिपुर मिजोरम को लेकर बीजेपी शांत क्यों है।  महिला उत्पीड़न पूरे देश के लिए खराब है.. महिलाओं को सम्मान देना हर भारतीय का कर्तव्य है। 

अमरवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी बहुत मजबूत

अमरवाड़ा उपचुनाव को लेकर बोले सांसद तन्खा ने कहा कि अमरवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी वह बहुत मजबूत है.. वहां की जनता मैं प्रत्याशी के प्रति सम्मान और आदर है। अमरवाड़ा उपचुनाव दोनों ही पार्टियों के लिए नाक का सवाल है। 
 


संबंधित समाचार