होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Assembly Session : सांप लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक!, मचा हंगामा

MP Assembly Session : सांप लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक!, मचा हंगामा

MP Assembly Session : मध्यप्रदेश विधानसभा में आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधायक अपने हाथों में नकली सांप लेकर पहुंचे। कांग्रेस विधायक जैसे ही टोकरी में नकली सांप लेकर पहुंचे तो एक समय के लिए लोग हैरान हो गए। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि बेरोजगारों को सरकार डस रही हैं। इसलिए वे नकली सांप लेकर विधानसभा आए है। विधायकों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया है। हालांकि विधायकों को सदन में धान और सांप नहीं ले जाने दिया गया। 

मंत्रियों ने पटल पर रखी अधिसूचना 

विधानसभा में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भारतीय स्टाम्प अधिनियम, राष्ट्रीय अधिनियम, मध्य प्रदेश माल, सेवा कर का अधिनियम की अधिसूचना पटल पर रखी। वही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री इंदर सिंह परमार, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और मंत्री लखन पटेल ने भी अपने विभागों की अधिसूचना पटल पर रखी।

युवाओं को डस रही सरकार

कांग्रेस विधायकों का कहना है कि बेरोजगारों को सरकार डस रही है।, लगातार झूठे बादे कर रही है। युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है। तमाम परिक्षाएं हो चुकी है, उनके रिजल्ट सरकार घोषित नहीं कर रही है। ये भाजपा रूपी सरकार है ये युवाओं को डसने का काम कर रही है। 

युवाओं के भविष्य की हत्या

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा है कि मध्यप्रदेश के युवाओं को कैसे डसकर के उनके भविष्य की हत्या कर रही है। हम लोग ये सांकेतिक विरोध कर बताना चाहते है कि प्रदेश का युवा सुरक्षित नहीं है। ये भाजपा सरकार का असली चेहरा है। एक नाग के रूप में प्रदेश के युवाओं को डस रही है। 

रामेश्वर शर्मा का पलटवार

कांग्रेस विधायकों के विधानसभा में सांप लाने को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तगड़ा पलटवार किया है। रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि उमंग जीतू पटवारी को डस रहे हैं। दिग्विजय सिंह कमलनाथ को डस रहे। पूरी कांग्रेस एक दूसरे को डस रही है। मध्य प्रदेश सरकार और देश सरकार गरीब युवा कल्याण और रोजगार के लिए काम कर रहे हैं। हम लोग किसान, मजदूर, बहन, बेटियों से झूठा वादा नहीं करते और जो वादा करते हैं वह पूरा करते हैं। जैसे कांग्रेस टूट रही है, वैसे ही कल उनका मंच भी टूटा।


संबंधित समाचार