होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने चुनाव आयोग को बताया भाजपा की कठपुतली, कहा - सत्ता और विपक्ष के लिए नियम अलग

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने चुनाव आयोग को बताया भाजपा की कठपुतली, कहा - सत्ता और विपक्ष के लिए नियम अलग

भोपाल :: मध्यप्रदेश के बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव 13 नवंबर को होने जा रहे है। जिसको लेकर कल जहां भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने बुधनी से नामांकन दाखिल किया। तो वही कांग्रेस कैंडिडेट ने विजयपुर से पर्चा भरा। इस दौरान दोनों ही पार्टियों ने शक्ति प्रदर्शन कर जीत का दावा किया। नियम अनुसार फॉर्म जमा करने के लिए कार्यालय में सिर्फ 5 लोग ही प्रवेश कर सकते है। लेकिन बुधनी में नामांकन के दौरान बीजेपी उम्मीदवार के साथ मौके  पर 7 लोग कार्यालय के अंदर मौजूद रहे। जिसको लेकर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। जिसमे उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली है। 

नामांकन कक्ष में 7 लोगों के होने पर भड़के कांग्रेस नेता 

दरसअल, नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के साथ कार्यालय में 5 की जगह 7 लोग मौजूद थे। जिसमे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रत्याशी रामाकांत भार्गव, भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित थे। जो की नियमों के विरुद्ध है। भाजपा और चुनाव आयोग की मनमानी पर कांग्रेस नेता अरुण यादव भड़क गए और गंभीर आरोपी लगाते हुए कहा कि क्या सत्ता और विपक्ष के लिए नियम अलग अलग है है? क्या चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बना हुआ है? अरुण यादव द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने पर एक बार फिर प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गई है। 


संबंधित समाचार