होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Assembly Elections 2023: चुनाव में गड़बड़ी करने वालों अफसरों की खैर नही, लिस्ट तैयार!

Assembly Elections 2023: चुनाव में गड़बड़ी करने वालों अफसरों की खैर नही, लिस्ट तैयार!

Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी करने वाले सरकारी कर्मचारियों और अफसरों पर कयामत बरसने वाली है। कांग्रेस ने ऐसे अफसरों की सूची बनाना तैयार कर दिया है जिन्होंने विधानसभा चुनावों में नियमविरूद्ध तरीके से और बीजेपी के लिए काम किया है। कांग्रेस ने अपने सभी प्रत्याशियों को एक पत्र के माध्यम से ऐसे अफसरों की जानकारी जुटाने को कहा है। 

Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कांग्रेस प्रत्याशियों को भेजे एक पत्र में कहा है कि मतदान दिवस 17 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस द्वारा स्थापित कन्ट्रोल रूम में चुनाव कार्य में संलग्न कुछ अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा नियम विरूद्ध कार्य करते हुए भाजपा को लाभ पहुंचाने संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई थी। आपके विधानसभा क्षेत्र में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी इस तरह नियम विरूद्ध कार्य किया गया है तो संबंधित लोगों के नाम, पद एवं स्थल सहित जानकारी 30 नवंबर तक आवश्यक रूप से प्रदेश कांग्रेस को उपलब्ध करावें।

Assembly Elections 2023: बता दें कि मतदान खत्म होते ही प्रदेश की कई सीटों पर हुए मतदान में गड़बड़ी की शिकायते सामने आई थी। वही कमलनाथ ने भी प्रत्याशियों से चुनाव में अधिकारियों का क्या रूख रहा इसकी रिपोर्ट मांगी थी। 


संबंधित समाचार