होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: भारतीय प्रवासियों संग दुर्व्यवहार पर देशभर में सड़कों पर उत्तरी कांग्रेस, मोदी सरकार और ट्रंप के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

MP NEWS: भारतीय प्रवासियों संग दुर्व्यवहार पर देशभर में सड़कों पर उत्तरी कांग्रेस, मोदी सरकार और ट्रंप के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

भोपाल : अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीयों के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर लोगों का गुस्सा सातवे आसमान पर है। जिसको लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस सहित विभिन जगहों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही ट्रंप सरकार ओर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि वे भारत सरकार को निर्देश दें कि अमेरिकी सरकार से इस पूरे मामले में कड़े जवाब की मांग करे। 

जानें मामला 

बता दें कि अमेरिकी सरकार ने 180 भारतीय प्रवासियों को देश से निकालते समय अमानवीय व्यवहार किया। प्रवासियों को हथकड़ी लगाकर रखा गया और 40 घंटे तक उन्हें खाने-पीने को कुछ नहीं दिया गया। कांग्रेस का आरोप है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार ने अमेरिका से कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा।

नागरिकों की सुरक्षा में विफल होने का आरोप 

इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के कांग्रेस नेता भी आज सड़कों पर उतरे और बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का विरोध किया। इस दौरान जीतू पटवारी, उमंग सिंघार सहित कई दिग्गज नेता मौके पर मौजूद रहे। इसके साथ ही छतरपुर में भी कांग्रेसी सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर अपने नागरिकों की सुरक्षा में विफल होने का आरोप लगाया।
 


संबंधित समाचार