होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नगर पंचायत लैलूंगा में पदस्थ सीएमओ भ्रष्टाचार के मामले में हुईं निलंबित, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

नगर पंचायत लैलूंगा में पदस्थ सीएमओ भ्रष्टाचार के मामले में हुईं निलंबित, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा लैलूंगा में पदस्थ सीएमओ ममता चौधरी को भ्रषचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। ममता चौधरी नगर पंचायत लैलूंगा में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर थीं।  उन पर 2016 - 2017 में नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में अध्यक्ष और पार्षद निधि से डस्टबिन खरीदी में अनियमितता की गई थी। जाँच के बाद सही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।  

भ्रष्टाचार की भरपाई नहीं की 
ममता चौधरी पर पद पर रहते हुए 2016-17  में डस्टबिन की खरीदी में अनियमितता की गई थी। जांच में साबित हुआ कि 25 जनवरी 2022 को  615751 रूपये की आर्थिक क्षति की वसूली का आदेश दिया गया था इसके साथ ही दो बार वेतन वृद्धि भी रोकी गई थी। ममता चौधरी द्वारा अपने वेतन से इस राशि की कटौती नहीं की गई और मार्च से जुलाई 2024 तक पूरा वेतन प्राप्त किया। 

27 सितम्बर 2024 को समीक्षा बैठक के दौरान ममता चौधरी पर आय व्यय की गलत जानकारी प्रस्तुत करने, कर्मचारियों को लंबित वेतन का भुगतान नहीं करने, शासन के निर्देशों की अनदेखी और निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। उनके इस कृत्य से छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों और नगर पालिका कर्मचारी नियमों के विपरीत पाया गया और अब ममता चौधरी पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है। 


संबंधित समाचार