होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सीएम साय का दुर्ग दौरा : जिले को 23 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात, शहर में बनेगा रायपुर की तर्ज पर मल्टीलेवल पार्किंग  

सीएम साय का दुर्ग दौरा : जिले को 23 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात, शहर में बनेगा रायपुर की तर्ज पर मल्टीलेवल पार्किंग  

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर थे। प्रथम अखिल भारतीय वेट लिफ्टिंग कलस्टर चैंपियनशिप और कबड्डी मैदान में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही दुर्ग के लोगों को आज करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी गई है जिसमें नगर निगम के अंतर्गत 23 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग शहर में मल्टीलेवल पार्किंग, कैनाल लिंकिंग रोड निर्माण और सड़क चौड़ीकरण कार्य की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्मृति चिन्ह प्रदान करते 

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद विजय बघेल, विधायक द्वय  गजेंद्र यादव, रिकेश सेन एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बाल बाल बचे सीएम साय 
इस दौरे के के बीच मुख्यमंत्री बाल बाल बचे। मुख्यमंत्री गुजरते वक्त अचानक सड़क में आवारा पशु आने से काफिला की फॉलो वाहन मवेशी से टकरा गई। इस घटना में मुख्यमंत्री साय सुरक्षित हैं। घटना के बाद गाड़ियों को कुछ देर रोक कर  रवाना किया गया। 
 


संबंधित समाचार