होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सीएम साय ने समीक्षा बैठक में कहा, 'प्रदेश में किसी भी कीमत पर कानून और व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े'...

सीएम साय ने समीक्षा बैठक में कहा, 'प्रदेश में किसी भी कीमत पर कानून और व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े'...

रायपुर। मुख्यमंत्री शनिवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित गृह एवं जेल विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा, नए कानून जो जुलाई में लागू हो रहे हैं, इसके लिए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां कर ली जाएं। प्रदेश में नशाखोरी, जुआ और सट्टा पर सख्ती से रोक लगाई जाए। 

अवैध शराब, जुआ, सट्टा से संबंधित शिकायतें नहीं आनी चाहिए, इसके लिए जिले स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाए। चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कंपनियों से रिकवरी कर निवेशकों को उनकी राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ सहित गृह एवं जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा, प्रदेश में किसी भी कीमत पर कानून और व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। यदि ऐसा होता है, तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, आम जनता के बीच पुलिस की सख्त और संवेदनशील छवि दिखनी चाहिए। जनता का विश्वास पुलिस पर रहे, इसके लिए एक मेकैनिज्म बनाने की आवश्यकता है। जनता का जितना पुलिस पर विश्वास रहेगा, उतना ही अच्छा होगा।


संबंधित समाचार