होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सीएम साय का आज दौरा कार्यक्रम : आयोजित किए विभिन्न कार्य क्रमों में होंगे शामिल...  

सीएम साय का आज दौरा कार्यक्रम : आयोजित किए विभिन्न कार्य क्रमों में होंगे शामिल...  

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज सीएम साय का दौरा कार्यक्रम है। इस बीच निकाय चुनाव के रण में CM राजनांदगांव में रोड शो करेंगे। साथ ही महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके अलावा वह आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम के शामिल होंगे। वहीं इससे पहले दोपहर 12:00 बजे वह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएम साय एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे। जिसके बाद गृह मंत्री के साथ सीएम डोंगरगढ़ जाएंगे।

धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल :

वहीं गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री डोंगरगढ़ चंद्रगिरि पर्वत पर आयोजित संत शिरोमणि आचार्य विद्यानंद सागर महाराज के प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। साथ ही चंद्र गिरी तीर्थ में आयोजित किए गए धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम दोपहर 3:30 बजे वह प्रज्ञागिरी परिसर में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। और  शाह की रवानगी पश्चात सीएम साय शाम 05:30 बजे शहर के गौरी नगर में चुनावी सभा को संबोधित कर 05:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक शहर में रोड शो करेंगे। कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से रात 09:15 बजे वापस सीएम साय रायपुर लौटेंगे। 


संबंधित समाचार