उज्जैन : देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। इसी कड़ी में सीएम मोहन और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी बाबा महाकाल के शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद लिया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इस दौरान सीएम मोहन ने देश और प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। तो वही उमा भर्ती ने भी महाकाल का जलाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की।
CM मोहन ने पत्नी के साथ उज्जैन में की पूजा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव महाशिवरात्रि के महापर्व पर उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर अपनी पत्नी के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम डॉ मोहन पूरी तरह से भक्ति में लीन दिखाई दिए। बता दें कि महाशिवरात्रि के पर्व पर पूरे दिन और रात महाकाल मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले रहेंगे। इस दौरान सुबह चार बजे होने वाली भस्म आरती नहीं होगी। वहीं खंडवा के ओंकारेश्वर, जबलपुर के गुप्तेश्वर, भोपाल के गुफा मंदिर, बड़वाले महादेव समेत भोजपुर में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
उमा ने जगत कल्याण की कामना
इधर, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती महाशिवरात्रि पर्व के चलते आज उज्जैन पहुंची जहां उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक व दुग्ध से अभिषेक किया। साथ ही नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। उमा भर्ती करीब 1 घंटे तक मंदिर में रही इसके बाद वो रवाना हो गई। इस दौरान उमा भर्ती ने भगवा वस्त्र धारण कर महाकाल के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उमा भारती ने कहा कि जगत कल्याण की कामना के साथ आज पूजन अभिषेक किया है।
शराब बंदी पर दिया बड़ा बयान
इधर, शराब बंदी की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि मौहन यादव जी ने जो किया वो पूर्ण शराब बंदी की ओर एक कदम है। एक प्रकार से बहुत बड़ा काम किया है, इसके लिए मोहन यादव का अभिनंदन होना चाहिए। वही अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट करने के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि महा निंदनीय महा शर्मनाक घोर कलंकित करने वाली हरकत है। अब अमेरिका कभी मानवधिकारों की बात नही कर सकेगा। ये हिसंक और शर्मनाक तरीका है। दुनिया के सबसे अमीर आदमी की दिमागी गरीबी है। फूहड़ पना है। आप आम लोगो को हथकड़ी पहना रहे हो घोर निंदनीय है।