होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SEHORE NEWS: सलकनपुर माता के दर्शन करने पहुंचे CM मोहन और कृषि मंत्री, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, निमार्णधीन कार्यों का लिया जायजा

SEHORE NEWS: सलकनपुर माता के दर्शन करने पहुंचे CM मोहन और कृषि मंत्री, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, निमार्णधीन कार्यों का लिया जायजा

बुधनी : शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. जिसकी धूम देशभर में जगह जगह पर देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे है। इसी कड़ी में आज सीएम मोहन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय सचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेन्नासनी बिजासन धाम सलकनपुर पहुंचे और माता की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सभी मंत्रियों ने देश-प्रदेश के खुशहाली की कामना भी की। साथ ही निमार्णधीन देवीलोक अवलोकन भी किया। 

सीएम ने की कृषि मंत्री शिवराज सिंह की तारीफ 

नवरात्रि के शुभ अवसर पर मंगलवार सुबह सीएम मोहन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और चंद्रशेखर पेन्नासनी सीहोर पहुंचे जहां पर हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद सभी लोगों ने माता बिजासन के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए CM मोहन यादव ने कहा कि सलकनपुर में शिवराज सिंह चौहान ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है. इस कार्य को भाजपा की सरकार और गति के साथ आगे बढ़ाएगी। 

सीहोर जिले का प्रसिद्ध मंदिर 

यह मंदिर प्राकृतिक की गोद में बसा हुआ है। ये सीहोर जिले के बिजासन माता को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है। जहां हर साल नवरात्रि के दौरान हजारों भक्तों का तांता देखने को मिलता है। इस मंदिर में बिजासन माता की एक आकर्षक मूर्ति है। इसके अलावा इस मंदिर में देवी लक्ष्मी, मां सरस्वती और भैरव देव का भी मंदिर है।


संबंधित समाचार