होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM Bhupesh Baghel : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट की आड़ में केंद्र सरकार पर साधा निशाना,कहा लगातार बिक रही है ट्रेने

CM Bhupesh Baghel : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट की आड़ में केंद्र सरकार पर साधा निशाना,कहा लगातार बिक रही है ट्रेने

CM Bhupesh Baghel : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय बजट की आड़ में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा है की अभी तक लगातार ट्रेनें रद्द हो रही हैं, रेलवे स्टेशन बिक रहे हैं, अब तो कुछ दिन थम ही जाएगा।

READ MORE : आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी विशाखापट्टनम, मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने किया एलान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भारत जोड़ो यात्रा की समापन रैली में सम्मिलित होने जम्मू कश्मीर गए थे जहा से मंगलवार शाम को वे रायपुर वापस लौट आए है। रायपुर वापस लौटने के बाद उन्होंने मिडिया से बात करते हुए केंद्रीय बजट की आड़ में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है की अभी तक लगातार ट्रेनें रद्द हो रही हैं, रेलवे स्टेशन बिक रहे हैं, अब तो कुछ दिन थम ही जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ में सारी ट्रेने बंद कर दी गई थीं। नई ट्रेन जगदलपुर के लिए हो यह लोगों की डिमांड है।

READ MORE : 'बिना भेदभाव के किया काम, गरीबों को मिली सपने देखने की हिम्मत', राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार संसद के ज्वाइंट सेशन को कर रही संबोधित

इसके लिए आंदोलन भी हुए। उसी प्रकार से सरगुजा साइड भी ट्रेनों की डिमांड है। यह हो जाए। वैसे भी रेल बजट तो बंद हो गया है तो अलग से कोई चर्चा तो होती नहीं, न ही डिमांड होती है। लगातार ट्रेनें रद्द भी हो रही हैं, रेलवे स्टेशन बिक भी रहे हैं। अब तो शायद कोई खरीदने वाला..., कुछ दिन तो यह थम ही जाएगा। जो नगरनार जैसे स्टील प्लांट हैं वह न बिके। हम लोगों ने तो विधानसभा में पारित किया है कि इसे राज्य सरकार को दे दें। इसे हम लोग चलाएंगे। छत्तीसगढ़ के लिए जो हम लोगों ने डिमांड किया है कि कोयले की रॉयल्टी का जो पैसा है, हमारे जीएसटी का पैसा है, सेंट्रल एक्साइज का पैसा है वह हमको दे दें। 2014 के बाद से कोयले की रायल्टी बढ़ी नहीं है। हर तीन साल में उसे बढ़ाने की बात कही गई थी लेकिन उसके बाद से उसमें कोई इजाफा नहीं हुआ।

Latest News Videos देखें: 

  

 


संबंधित समाचार